Bhadoni News: संपर्क मार्ग उखाड़ा, अज्ञात पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, भदोही
Bhadoni News: भदोही के औराई ब्लाक के भमौरा गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि 2009-10 में मनरेगा के तहत बने खडंजा मार्ग को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई ब्लाक क्षेत्र के भमौरा गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि ग्राम पंचायत भमौरा में प्रधानमंत्री रोड से उत्तर तरफ की ओर रामप्यारे तिवारी के घर तक खडंजा मार्ग का निर्माण 2009-10 में मनरेगा के तहत कराया गया था। आईजीआरएस में शिकायत के बाद मामले की जांच 24 अगस्त को किया तो वहां पर खड़ंजा मार्ग को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का काम किया। प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है।


