कंपोजिट ग्रांट का आया दो करोड़ दो लाख का बजट
ज्ञानपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त 50 फीसदी आ चुकी है। करीब दो करोड़ दो लाख रुपये से 887 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। प्रधानाध्यापकों को पूरा ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।

ज्ञानपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त 50 फीसदी आ गई है। शासन से आए करीब दो करोड़ दो लाख रुपये की लागत से कुल 887 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
कंपोजिट ग्रांट खर्च का ब्योरा
कंपोजिट ग्रांट खर्च का पूरा ब्योरा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को देना होगा। बीएसए शिवम पांडेय समस्त बीईओ को निर्देशित कर चुके हैं कि शासन से आए ग्रांट खर्च से परिषदीय स्कूलों में कार्य कराते हुए शत-प्रतिशत ब्योरा प्रधानाध्यापकों से उपलब्ध कराएं। इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। जिले में संचालित कुल 887 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कंपोजिट ग्रांट से कराए जाएंगे।
कंपोजिट ग्रांट का पहला किस्त
बीएसए ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट का पहला किस्त आ गया है। दो करेाड़ दो लाख की लागत से कार्य कराए जाएंगे। पहले रंग-रोगन के नाम पर सभी विद्यालयों को सात से 10 हजार रुपये शासन से मिलते थे। इससे स्कूलों की न तो ठीक से रंगाई-पुताई हो पाती थी और न ही दूसरे सामान की खरीदारी। 2019-20 सत्र से सरकार ने स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट आवंटित करना शुरू किया। जिससे प्रधानाध्यापक जरूरत के हिसाब से स्कूलों में काम कराते हैं। छात्र संख्या के आधार पर इसका आवंटन शुरू किया गया। एक से 30 तक बच्चों की संख्या पर 10 हजार, 30 से 100 बच्चों पर 25 हजार, 100 से 250 बच्चों पर 50 हजार, 250 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों वाले स्कूलों को एक लाख ग्रांट राशि जारी की जाती है। आवंटित ग्रांट को विद्यायल प्रबंधन रंगरोगन, चहारदीवारी निर्माण, ढोलक, हारमोनियम सहित शैक्षिक और खेलकूद सामग्री पर खर्च करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


