Cold Weather Relief ADM Distributes Blankets to Needy in Jorai Village शीत से बचाव को एडीएम बांटे कंबल, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCold Weather Relief ADM Distributes Blankets to Needy in Jorai Village

शीत से बचाव को एडीएम बांटे कंबल

Bhadoni News - ज्ञानपुर में एडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जोरई गांव की मुसहर बस्ती में कंबल बांटे। कंबल पाकर गरीबों और वृद्धों के चेहरे पर खुशी आई। शासन स्तर से आए कंबल को जरूरतमंदों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 23 Dec 2024 05:01 PM
share Share
Follow Us on
शीत से बचाव को एडीएम बांटे कंबल

ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड में शीत से बचाव को एडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को जोरई गांव स्थित मुसहर बस्ती में कंबल बांटे। एडीएम के हाथों कंबल मिलते ही गरीबों और वृद्धों का चेहरा खिल उठा। शासन स्तर से आए कंबल को अधिकारियों द्वारा निराश्रितों और जरूरतमंदों में बांटा जा रहा है। इस दौरान एडीएम ने कहा कि कड़ाके की ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शीत से बचाव के लिए जरूरतमंदों में कंबल बांटा जा रहा है। ऐसे पुनीत कार्य में लोगों को आगे आना चाहिए। डीएम विशाल सिंह के निर्देशन में ठंड में राजस्व टीम द्वारा निर्धारित स्थलों पर कंबल वितरण किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।