Bhadoni News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई

हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई

Bhadoni News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साफ-सफाई में श्रमदान कर खूब पसीना बहाया। गुरुवार को चले स्वच्छता अभियान में विद्यार्थी हाथ में फावड़ा और झाडू लेकर सफाई कार्य में जुटे तो दृश्य देखते ही बन रहा था। इस दौरान स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममूर्ति के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अंशु बाला के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। ​राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने हाथों में झाड़ू, दस्ताने और कूड़ा-एकत्रीकरण बैग लेकर पूरे उत्साह के साथ परिसर की सफाई की।

स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार, प्रशासनिक भवन, अध्ययन कक्षाओं के आसपास और खेल मैदान में बिखरे कचरे व प्लास्टिक अपशिष्ट का एकत्रण किया। परिसर को पॉलीथिन एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सफाई के साथ-साथ पौधों की क्यारियों की निराई-गुड़ाई की गई और परिसर के वातावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत केएनयू में हुई सफाई