Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCleanliness Campaign Fails in Gyanpur Garbage Piling Up
मनमाने ढंग से डंप हो रहा कचरा, स्वच्छता तार-तार

मनमाने ढंग से डंप हो रहा कचरा, स्वच्छता तार-तार

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर में स्वच्छता अभियान के बावजूद गंदगी का आलम बुरा है। मिल्की मार्ग पर कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोग संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए सफाई की मांग कर रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Jan 10, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में लाखों खर्च के बावजूद स्वच्छता अभियान तार-तार हो रहा है। मनमाने ढंग से हर तरफ कचरा डंप किया जा रहा है। गंदगी से उठने वाला दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना मुश्किल कर दिया है। ऐसा ही दृश्य इन दिनों नगर पंचायत ज्ञानपुर से सटे मिल्की मार्ग पर देखने को मिला रहा है। मिल्की गांव के पास खाली स्थान पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा को फेंका जा रहा है। हर तरफ फैली गंदगी और उड़ रही पालीथिन हर किसी को सोचने पर विवश कर दे रहा है। स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपया पानी की तरह खर्च कर दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं दिया जा रहा है। नथईपुर मार्ग पर मिल्की गांव के पास खाली पड़े स्थान पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा को फेंका जा रहा है। गंदगी का दृश्य देख हर कोई यह सोचने को विवश हो जाता है कि इस स्थान पर स्वच्छता का भी कोई इंतजाम है या नहीं। नगर पंचायत से सटे स्थल पर इस तरह की गंदगी होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं बगल में बना नाला भी कूड़ा-कचरा से पटा पड़ा है। गंदगी का अंबार देख हर कोई ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के प्रति सोचने को विवश हो जाता है। गंदगी से उठने वाला बदबू लोगों का इधर से गुजरना तक मुश्किल कर दिया है। लेकिन विडंबना ही है कि विभागीय स्तर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से बच सकें इसलिए नियमित रूप से सफाई का इंतजाम होना अत्यंत जरूरी है।