ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबंद ट्रैक्टर ट्राली से डंप होगा नगर का कचरा

बंद ट्रैक्टर ट्राली से डंप होगा नगर का कचरा

बंद ट्रैक्टर ट्राली से डंप होगा नगर का कचरा

बंद ट्रैक्टर ट्राली से डंप होगा नगर का कचरा
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 17 Nov 2019 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श नगर पंचायत ज्ञानपुर में अब बंद ट्रैक्टर ट्राली से नगर में कचरा का उठान होगा। पूरे नगर में चक्रमण कर चयनित स्थानों से कूड़ा-कचरा उठाकर बंद ट्राली में भरा जाएगा फिर उसे घरांव में डंप कर दिया जाएगा। ढाई लाख की लागत से बने इस ट्राली से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

खुले ट्राली में कचरा उठान होने ट्रैक्टर के आसपास खड़े लोगों पर धूल उड़ने के साथ दुर्गंध उठता था। लेकिन इससे काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही नगर पंचायत में दो ई-रिक्शा भी क्रय किया गया है। दोनों ई. रिक्शा घर-घर जाकर सूखा व गीला कचरा एकत्रित कर चयनित स्थान पर डंप करेंगे। स्वच्छ व स्वस्थ भारत अभियान के तहत नगर में आए दिन नया कार्य हो रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने बताया कि स्वच्छता की दिशा में हमेशा ही कुछ अलग होता चला आया है। बंद ट्राली में कचरा उठान होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और स्वच्छता कायम रहेगा। ई-रिक्शा में सवार हुए पंचायतकर्मी घर-घर जाकर सीटी बजाएंगे फिर सूखा-गीला कचरा को चिन्हित स्थान पर डंप करेंगे। कचरा डंप के लिए घरांव में जमीन क्रय कर लिया गया है। पानी जमा होने से कचरा उसी में डंप हो रहा है। पानी सूखने पर बाउंड्रीवाल करा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें