Changing Mindset on Dowry Ongoing Issues of Dowry Deaths and Harassment देशहित में जड़ से खत्म हो दहेज प्रथा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsChanging Mindset on Dowry Ongoing Issues of Dowry Deaths and Harassment

देशहित में जड़ से खत्म हो दहेज प्रथा

Bhadoni News - भदोही, संवाददाता। दहेज के प्रति लोगों की सोच बदलना असंभव नजर आ रहा है।

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 29 Dec 2024 12:54 AM
share Share
Follow Us on
देशहित में जड़ से खत्म हो दहेज प्रथा

भदोही, संवाददाता। दहेज के प्रति लोगों की सोच बदलना असंभव नजर आ रहा है। दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। दहेज लोभियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके लोगों का विचार नहीं बदल पा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है। हर लड़की का सपना होता है कि उसे अच्छा घर-परिवार मिले जो उसके जीवन में खुशियां भर दे। बेटे का सौदा करने वाले माता-पिता लड़की पसंद आने के बाद भी शादी से इनकार कर देते हैं। भ्रूण हत्या का सबसे बड़ा कारण दहेज हत्या ही है। जिस घर में महिलाओं की इज्जत हो उस परिवार में हमेशा खुशियों की बरसात होती है, पर मानता कौन है। समाजसेविका संगीता खन्ना ने कहा कि लड़की का रिश्ता आया नहीं कि लड़के वाले दहेज की लंबी लिस्ट थमा देते हैं। युवा वर्ग को चाहिए की दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने को संकल्पित हों। ताकि किसी बेटी की कोख में ही हत्या न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।