Bhadoni News: द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण

हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News: द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: डीएम द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: डीएम द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: डीएम

Bhadoni News: द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा किए। इसमें जनगणना संबंधित तैयारियों, निर्धारित कार्यों की प्रगति तथा जनगणना को व्यवस्थित कराने को निर्देशित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत डीएम शैलेष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के द्वितीय चरण से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपादित हो सके। इस दौरान डीएम ने बताया कि विशेष रूप से स्व-गणना की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा इसके प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने पर जोर दिया। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे अधिक से अधिक परिवार इस सुविधा का लाभ उठाते हुए जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। डीएम आह्वान किए कि 16 से 30 नवंबर तक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना करें। इसके लिए जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्व-गणना विकल्प का चयन करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मांगी गई जानकारी दर्ज करें। कहा कि परिवार से संबंधित सभी 40 प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही, स्पष्ट एवं पूर्ण जानकारी भरना आवश्यक है, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय एवं उपयोगी बन सकें। पांच प्रमुख श्रेणियों में संकलित की जाएंगी परिवार से संबंधित जानकारियां जनगणना के तहत स्व-गणना के माध्यम से परिवार एवं उसके सदस्यों से संबंधित 40 प्रश्नों के जरिए पांच प्रमुख श्रेणियों में जानकारियां संकलित की जाएंगी। इनमें पहचान एवं परिवार, शिक्षा एवं भाषा, रोजगार, जन्म एवं प्रवास तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जनगणना की तैयारियों और स्व-गणना पर जोर

जनगणना आंकड़ों से तैयार होंगे बेहतर योजनाएं

विकास योजनाओं में जनगणना आंकड़ों की भूमिका

ज्ञानपुर। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, जनसंख्या की जरूरतों के आकलन, संसाधनों के बेहतर नियोजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपनी जानकारी सही एवं वास्तविक रूप में दर्ज करनी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना संबंधी दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें तथा स्व-गणना के प्रति व्यापक जन जागरूकता बढ़ाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नागरिक स्व-गणना कब कर सकते हैं?−
नागरिक 16 से 30 नवंबर तक मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: द्वितीय चरण की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण