Bhadoni News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजने लगी झाकियां
Bhadoni News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजने लगी झाकियां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजने लगी झाकियां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजने लगी झाकियां श्रीकृष्ण जन्मो

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व को लेकर उत्सव जैसा महौल बना हुआ है। मंदिरों और भवनों में आकर्षक झाकियां सजने लगी है। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पास स्थित पूजा सामग्री की दुकानों पर लोग रात 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सामग्रियों की खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर, पुलिस लाइन, जिला कारागार स्थित मंदिर, पुरानी बाजार, पटेल नगर समेत जिले भर के मंदिरों में आकर्षक सजावट का काम दिन भर चलता रहा। जन्मोत्सव की तैयारी एक दिन पूर्व से ही शुरु हो गई है। नटखट नंद किशोर के जन्म लेते ही महिलाएं सोहर गीत गाएंगी तो आस्थावानों में प्रसाद वितरित होगा। हर पूजा पंडाल में ठाकुर जी की विधि-विधान से पूजन संग दूध-दही से स्नान कराया जाएगा। सुबह से ही हर तरफ भजन-नृत्य का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। एक दिन पूर्व ही पुलिस लाइन स्थित श्री गणेश मंदिर, जिला कारागार, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, पुरानी बाजार स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार, कागभूसंडी मंदिर बालीपुर समेत दर्जनों स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को लेकर तीव्र वेग से तैयारी चलता रहा। मंदिरों में रंगाई-पोताई संग आकर्षक झांकियां तैयार हो रही हैं.
गूंजने लगा नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
ज्ञानपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम चहुंओर मची हुई है। चार सितंबर की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही हर तरफ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल का स्वर गूंजने लगेगा। मंदिरों और भवन एवं प्रतिष्ठानों में योगेश्वर जी की भव्य झांकी देर शाम तक सज गई थी। कहीं राधा-कृष्ण का नृत्य तो कहीं नटवर-नागर माखन की हांडी फोड़ते नजर आएंगे.
दूध-दही और पनीर की बढ़ी मांग
ज्ञानपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व के एक दिन पूर्व ही बाजार में दूध-दही और पनीर की मांग अचानक बढ़ गई। डेयरी की दुकानों पर रखा दूध-दही और पनीर रविवार को ही खत्म हो गया था। ऐसे में बड़े व्यापारी वाराणसी-मिर्जापुर तो प्रयागराज से इन साम्रियों को रविवार की शाम ही मंगाने का भरोसा ग्राहकों को देते नजर आए। अचानक मांग बढ़ने से एक दिन पूर्व ही तमाम ग्राहंक दुकानों पर आर्डर देते रहे।


