सीबीएसई: पहले दिन 25 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Feb 17, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सीबीएसई: पहले दिन 25 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा ककक क कक क क क क क क क क क क कक क क क क क क क क क क क क

सीबीएसई: पहले दिन 25 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

भदोही, संवाददाता। जिले में मंगलवार से छह केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा देकर क्लास रूम से निकलते बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। बता दें कि जनपद में 10वीं और 12वीं कक्षा में कुल 5185 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें से पहले दिन केवल दसवीं की परीक्षा थी। कुल छह केंद्रों पर 25 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व जांच की गई और निर्धारित समय से पहले ही छात्र केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थियों की पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। जिला कोआर्डिनेटर शालिनी मेहरा ने बताया कि पहले दिन 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर, ओम पब्लिक स्कूल, दयावंती पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी तथा जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज में परीक्षा हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।