हादसे में वाराणसी की युवती की मौत, युवक घायल
Bhadoni News - हादसे में वाराणसी की युवती की मौत, युवक घायल कककक क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

गोपीगंज (भदोही), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड महावीर मंदिर के पास फ्लाईओवर पर गुरुवार की देर रात करीब दो बजे कार चालक कंटेनर से भिड़ गया। इस दौरान कार में सवार वाराणसी की 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि साथ में बैठा युवक घायल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के पिता ने तहरीर में कहा कि रविंद्र त्रिपाठी निवासी आवास विकास कालोनी, काली मंदिर, पांडेयपुर, वाराणसी बेटी को 15 जनवरी को बहला-फुसला कर प्रयागराज ले गया था। कार से वापस वाराणसी जाते समय गुरुवार की देर रात जीटी रोड के दक्षिणी लेन पर कंटेनर से कार भिड़ गई।
अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर हादसे में घायल युवक रविंद्र त्रिपाठी एवं अज्ञात कार चालक एचआर 69 जी 9933 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में कार मिर्जापुर में तैनात एक हेड कांस्टेबल की बताई जा रही है। महिला की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दावा किया कि घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




