दुकानों का ताला काट, नकदी समेत लाखों की चोरी
दुकानों का ताला काट, नकदी समेत लाखों की चोरी क क क क कक क क क क क क क क

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भकोड़ा बाजार मोड़ के पास बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को खंगालने का काम किया। ताला चटका कर अंदर रखे चार लाख रुपये नकद, सामानों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने सूचना पर जांच पड़ताल किया। उधर, चोरी की घटना से बाजार में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है। निदूर गांव निवासी चमन मोदनवाल की उक्त बाजार में परचून की दुकान है। उसी के पास में मिष्ठान एवं फास्टफूड की भी दुकान संचालित होती है। जिसे उनके भाई एवं भतीजे चलाते हैं। बुधवार की देर रात चोरों ने दुकानों का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और चार लाख रुपये नकद एवं सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकानदारों को सूचित किया। पुलिस को दुकानदार ने बताया कि मिठाई एवं किराना की दुकान से चार लाख नगद, दो अंगूठी, सरसों तेल, रिफाइन, दाल, साबुन, खोवा, मिठाई समेत हजारों रुपये के सामान चोर उठा ले गए। इतना ही नहीं, जमीन का दस्तावेज एवं अन्य कागजातों को भी उठा ले गए।इसी तरह चोरों ने समालकोट निवासी सचिन वर्मा के आभूषण की दुकान को भी खंगाला। वहां से चांदी की पायल, लाकेट और सोने की कील उठा ले गए, जिसकी कीमत 50 हजार बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


