मछुआ आवास के चयनित 25 पात्र को बजट का इंतजार
Bhadoni News - मछुआ आवास के चयनित 25 पात्र को बजट का इंतजार मछुआ आवास के चयनित 25 पात्र को बजट का इंतजारमछुआ आवास के चयनित 25 पात्र को बजट का इंतजार

ज्ञानपुर, संवाददाता। मछुआ आवास के लिए चयनित 25 पात्रों को अब बजट का इंतजार रह गया है। पूर्व में आवास के लिए कुल 170 लोग आवेदन किए थे। इसमें मत्स्य विभाग द्वारा 25 पात्रों का चयन हो चुका है। अब इन पात्रों को बजट का इंतजार रह गया है। बजट आते ही मछुआ आवास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मछुआ आवास से लाभान्वित होने के लिए तीनों तहसील क्षेत्रों में कुल 170 लोग आवेदन किए थे। विभागीय स्तर से कुल 25 लाभार्थियों का चयन आवस को हो चुका है। योजना के तहत 16 उप जातियों को मछुआ आवास का लाभ मिलेगा। कच्चा घर व झोपड़ियों में गुजर-बसर कर रहे मछुआरों को मछुआ आवास का लाभ मिलेगा। शासन स्तर से निर्धारित क्षेत्रफल एवं धनराशि के अनुसार एकल आवास सहित मछुआ आवास निर्माण की धनराशि पात्रों को मिलेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग के प्रमोद कुमार आदर्श ने बताया कि मछुआ आवास के लाभार्थियों को तीन किस्त में कुल एक लाख 20 हजार का अनुदान मिलेगा। पहला किस्त 70 हजार का होगा जिससे नींव भरने के साथ दीवार उठेगा। दूसरा किस्त 40 हजार का होगा जिससे छत का पाटन आदि का काम होगा। एवं तीसरा किस्त दस हजार का होगा इस पैसे से लाभार्थी आवास का प्लास्टर व रंगाई-पोताई का काम कराएंगे। उत्तर प्रदेश मछुआ कल्याण कोष योजना के तहत आवास बनाया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है अब सिर्फ बजट का इंतजार रह गया है। बताया कि मछुआ आवास 25 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जिसमें रसोई घर के लिए भी एक स्थान चिन्हित होगा। आवास के लाभार्थियों को दो किस्त में एक लाख बीस हजार की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। आवेदन करने वाले लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि जाएगी। प्रत्येक आवास के मुख्य दीवार पर योजना व लाभार्थी का नाम अंकित होगा। शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद आवास का निर्माण कार्य शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।