Bhadoni News: बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भदोहीBhadoni News: बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान का बाउंड्रीवाल रात्रि में भरभराकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा मलबे में दबकर चोटिल हो जाता। रिमझिम चल रहा चक्रवार बरसात अब कच्चा मकान, जर्जर दीवाल और झोपड़ी को रिसाने लगा है। चार दिन से जिले में क्रमवार बारिश हो रहा है। बारिश से मौसम तो सुहाना बना है लेकिन कमजोर मकान, बाउंड्रीवाल एवं पुराने पेड़ रिसकर गिरने लगे हैं। वर्षों पूर्व बना बाउंड्रीवाल पुलिस लाइन गेट के पास पूर्व में ही गिरा हुआ है। ऐसे में दूसरी तरफ भी बाउंड्रीवाल गिर पड़ा। यह दीवाल सुबह गिरता तो खेल का अभ्यास करने और देखने वाले लोग चोटिल हो सकते थे।बीडीएच
11 वीएनजीआईसी में बारिश से गिरा बाउंड्रवाल के बाद बिखरा ईंट।


