Bloody Clash Over Land Dispute in Samda Village One Elderly Man Dead भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBloody Clash Over Land Dispute in Samda Village One Elderly Man Dead

भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत

Bhadoni News - भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघ

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 30 Dec 2024 01:11 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के समधा गांव में रविवार की सुबह भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनो पक्षों से 16 लोग घायल हो गए। मृतक के पुत्र ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस की पैनी नजर है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

समधा गांव निवासी 60 वर्षीय संतलाल घर पर बैठे थे। इस बीच भूमि कब्जे को लेकर पड़़ोस के के ही अमृतलाल बिंद अपने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ घर पर चढ़ आया। देखते ही देखते कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसके बाद हमलावर यहां से भाग निकले। कुछ समय के बाद संतलाल भी अपने लोगों के साथ उसके घर पर चढ़ गया। यहां पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी- डंडे, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा संग फावड़ा चले। इस दौरान संतलाल को गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देखकर मौके पर अन्य हमलावर भाग खड़े हुए। इसमें दोनों पक्षों के 16 लोगों को चोट आई। आनन- फानन में सभी को निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां पर संतलाल की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग संतलाल की मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी विपक्ष के लोगों केा हुई वह भाग खड़े हुए। मृतक के पुत्र विवाद को लेकर विपक्ष के लोग घर पर चढ़ आए। लाठी-डंडे से पिटकर हत्या कर दी। वृद्ध की पिटाई के बाद विपक्ष के लोग वापस चले गए। ऐसे में दोनों पक्ष चंद समय बाद फिर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से कुल 13 लोग घायल हो गए थे, जिसमें संतलाल को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने अमृत लाल समेत सात लोगों के खिलाफ संबधित मामले में केस दर्ज कराया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले में पैनी नजर रखे हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।