ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशठंड में गरीबों को कंबल ओढ़ाना सबसे पुनीत कार्य:एसडीएम

ठंड में गरीबों को कंबल ओढ़ाना सबसे पुनीत कार्य:एसडीएम

ठंड में गरीबों को कंबल ओढ़ाना सबसे पुनीत कार्य:एसडीएम

ठंड में गरीबों को कंबल ओढ़ाना सबसे पुनीत कार्य:एसडीएम
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 16 Dec 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

अभी तक जनपद में कंबल वितरण न होने की खबरों को हिन्दुस्तान द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। हिन्दुस्तान की मुहिम के बाद प्रशासन व सामाजिक संगठनों की तंद्रा भंग हुई। इसी कड़ी में रविवार को नगर स्थित दीन दुखी सेवा आश्रम में तीन सौ लोगों में कंबल व रजाई का वितरण किया गया। ज्ञानपुर की उपजिलाधिकारी अमृता सिंह ने कहा कि ठंड में किसी गरीब व जरुरतमंद को गर्म कपडे़ देना सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने आश्रम के लोगों की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों से इस दिशा में आगे आने की अपील की। दावा किया कि जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का कार्य शुरु करा दिया गया है। पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने का काम करें। इस दौरान पंडित रामफेर शास्त्री द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त लोगों ने सामाजिक बुराईयों की आहूति दी। इस मौके पर प्रणवानंद मुनि, कस्तूरबा देवी, गंगा केसरवानी, पूनम, बिहारी लाल केसरवानी, विनीता केसरवानी, मनीष चौरसिया, सुनीता, सुशील आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें