ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशझूमकर बरसे काले मेघ, जलमग्न हुआ धान का खेत

झूमकर बरसे काले मेघ, जलमग्न हुआ धान का खेत

झूमकर बरसे काले मेघ, जलमग्न हुआ धान का खेत

झूमकर बरसे काले मेघ, जलमग्न हुआ धान का खेत
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 19 Aug 2019 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

झूमकर बरसे काले मेघ ने हर तरफ पानी ही पानी कर दिया। सोमवार की दोपहर में झमाझम हुई बरसात से धान के खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब डेढ़ घंटे हुए जमकर बारिश धान फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। जलमग्न धान का खेत देख किसानों की खुशी थामे नहीं थम रही है और उनका चेहरा खिल उठा है।

बरसात से नगर पंचायत ज्ञानपुर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हर तरफ जमा बारिश का पानी पंचायत प्रशासन की पोल खोलकर रख ही है। नाली निर्माण व सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च होने के बावजूद जलजमाव से नागरिकों को निजात नहीं मिल पा रहा है। जलमग्न हुई मार्ग से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। पानी निकासी के अभाव में केएनपीजी कालेज, वीएनजीआइसी मैदान व दुर्गागंज तिराहा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। दुर्गागंज तिराहे के आसपास घरों व दुकानों में बरसात का पानी घुसा तो लोग उदहते हुए नजर आए। नागरिकों की माने तो हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है कि अब जलजमाव नहीं होगा लेकिन बरसात होते ही हर दावा खोखला साबित होता है। ऐसे में पुरानी कलक्ट्रेट, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, राजकीय गेस्ट हाउस, पटेल नगर आदि स्थानों पर जल जमाव की विकट समस्या हो गई है।

इनसेट

धान फसल को मिली संजीवनी

ज्ञानपुर। कालीन नगरी में सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे झमाझम हुई बरसात से धान फसल को संजीवनी मिल गई है। बारिश के अभाव में धान की खेतों में दरारें फटना शुरु हो गया था। कहीं-कहीं तो तीखी धूप के प्रकोप से धान फसल झूलस जा रहे थे। ऐसे में करीब डेढ़ घंटे हुई बरसात धान फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। खेतों में बरसात का पानी भरा देख किसानों का चेहरा खुशी से खिल उठा है। कृषकों की माने तो इसी तरह मौसम ने साथ दिया तो धान की अच्छी पैदावार कर कृषक बेहतर मुनाफा कमाएंगे।

इनसेट

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

ज्ञानपुर। झूमकर बरसे काले मेघ ने लोगों को उमस भरी गर्मी से खूब राहत पहुंचाई है। सुबह उमस इतना बढ़ गया कि लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। हर कोई यहीं कहता नजर आया कि बारशि होगी तभी गर्मी से राहत मिलेगी। दोपहर तक ऐसा ही हुआ आसमान में छाए काले बदरा जमकर बरस पड़े। बरसात संग चली शीतल बयार से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से जूझ रहे लोगों ने बारिश के बाद थोड़ी राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें