Bhadoni News: निर्वाचन को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा
Bhadoni News: निर्वाचन को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चालेकर पदाधिकारियों ने की चर्चालेकर पदाधिकारियों ने की चर्चालेकर पदाधिकारियों ने की चर्चालेकर पदाधिकारियों ने क

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक संघ एमएलसी निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जोरई में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के काशी क्षेत्र संयोजक एवं पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े तथा शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव के काशी क्षेत्र संयोजक एवं काशी क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत ने संयुक्त रूप से चर्चा विचार-विमर्श की। इस दौरान स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय तथा शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक कुंवर प्रेमचंद मौर्य मंचासीन ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिए। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ मतदाताओं से संपर्क कर संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं तथा चुनाव की तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाएं। सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ता मतदाता संपर्क को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का कार्य करें। अजीत रावत ने कहा कि शिक्षक समाज से जुड़े मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद और संपर्क स्थापित कर चुनाव की तैयारियों को गति दी जाएगी। संगठन की मजबूती ही अभियान की सफलता का आधार है। इस मौके पर अखिलेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, राजेश पटेल, गोरेलाल पांडेय, सुरेंद्रनाथ पांडेय, विमल मिश्र, सतीश चंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।

