प्राणों का बलिदान कर सनातन को था बचाया: जिलाध्यक्ष
Bhadoni News - प्राणों का बलिदान कर सनातन को था बचाया: जिलाध्यक्ष क क क कक क क क क क क क ककक

भदोही, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को महराजगंज, बाबूसराय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के वीर बालकों द्वारा दिए गए बलिदान पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि सिख समुदाय के मनजीत सिंह, डिंपल सिंह, दर्शन सिंह ने वीर बालकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। सनातन की रक्षा तथा भारत की अखंडता को बीर बालकों ने अपना बलिदान दिया था। उन्हें इतिहास के पन्नों में दबाने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी वीरता से देश को अवगत कराने का काम किया। इस मौके पर अखिलेश सिंह, गोवर्धन राय, मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा, राजेश सरोज, भरत यादव, राजेंद्र पाल, शिवम सिंह, उपेंद्र दुबे, दीपक तिवारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।