मवेशी से भिड़ा बाइक सवार चोटिल

Apr 08, 2026 01:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर के औराई थाना क्षेत्र के बेजवां गांव में मंगलवार रात एक बाइक सवार मवेशी से टकरा कर घायल हो गया। घायल प्रवीण कुमार का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। रात करीब आठ बजे वह गांव से लौट रहा था। छुट्टा मवेशी सड़क पर अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं।

मवेशी से भिड़ा बाइक सवार चोटिल

ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के बेजवां गांव के पास मंगलवार की रात मवेशी से भिड़ा एक बाइक सवार चोटिल हो गया। घायल का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। गोपीगंज निवासी प्रवीण कुमार किसी काम से उक्त गांव गया था। रात में करीब आठ बजे वह वापस आ रहा था कि बेजवां स्थित तालाब के पास सामने आए मवेशी से भिड़कर वह घायल हो गया। सड़क पर घुम रहे छुट्टा पशु आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।