ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही: आठवीं पुण्यतिथि पर पद्मश्री कपिल देव को दी श्रद्धांजलि

भदोही: आठवीं पुण्यतिथि पर पद्मश्री कपिल देव को दी श्रद्धांजलि

संस्कृत के मुर्धन्य विद्वान एवं पद्मश्री डॉ.कपिलदेव द्विवेदी के आठवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजि त किया गया। इसमें जिले समेत दूर दराज से शामिल हुए विद्वानों और संभ्रातों...

भदोही: आठवीं पुण्यतिथि पर पद्मश्री कपिल देव को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीWed, 28 Aug 2019 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कृत के मुर्धन्य विद्वान एवं पद्मश्री डॉ.कपिलदेव द्विवेदी के आठवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजि त किया गया। इसमें जिले समेत दूर दराज से शामिल हुए विद्वानों और संभ्रातों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान की सराहना की। वाराणसी के पुरोहित सत्येंद्र आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया,कहा कि डॉ.द्विवेदी संस्कृत भाषाऔर भारतीय संस्कृति के पोषक थे। पूर्व प्राचार्य डॉ.अशोक मिश्र ने कहा कि पद्मश्री द्विवेदी ऋषितुल्य जीव न जीने वाले वैदिक परंपरा के संत थे। पुजारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, यज्ञ आयोजन उनके व्यक्तित्व अनुरूप है। इसी तरह डॉ.केपी मिश्र समेतअन्य वक्ताओं ने पद्मश्री के सम्मान में अपनी बात प्रस्तुत की। राजकुमार पाठक ने गीतों के जरिए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर हरेंद्र प्रताप सिंह, श्यामधर तिवारी, डॉ.जेपी सिंह, डीपी सिंह, कैलाशपति, राजेंद्र प्रसादआदि रहे। पद्मश्री के ज्येष्ठ पुत्र डॉ.भारतेंदू द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें