ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही:कमरे में सोये अधेड़ की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

भदोही:कमरे में सोये अधेड़ की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी 50 वर्षीय जीत नारायण यादव की शुक्रवार की रात कमरे में सोते समय धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।...

भदोही:कमरे में सोये अधेड़ की धारदार हथियार से नृशंस हत्या
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 17 Nov 2018 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी 50 वर्षीय जीत नारायण यादव की शुक्रवार की रात कमरे में सोते समय धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी अनीता की तहरीर पर पड़ोस के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, आरोपित रात से ही पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया।

कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी स्वर्गीय गलबल यादव के चार बेटों में सबसे बडे़ जीत नारायण यादव घर पर ही रहकर आटो चलाने का काम करते थे। शुक्रवार की रात वे अपने कमरे में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। शनिवार की सुबह उनकी बेटी अनीता की आठ वर्षीय बेटी आंचल नाना को चाय देने के लिए कमरे में गई। जहां पर उसे खून से सना शव दिखाई पड़ा। भयवश वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर आई। उसकी मां अनीता ने जब अंदर का नजारा देखा तो वह अचेत हो गई। उधर, हत्या की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीण बड़ी तादात में एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को दिया। जवानों के साथ पहुंच कर उन्होंने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें