ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में BJP विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, भतीजों और बेटों पर भी लगे आरोप

यूपी में BJP विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, भतीजों और बेटों पर भी लगे आरोप

भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी पर बुधवार को रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक के साथ-साथ उनके तीन बेटों और भतीजों पर भी आरोप लगाए गए हैं। शहर के कोतवाली थाने में पीड़ित...

यूपी में BJP विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, भतीजों और बेटों पर भी लगे आरोप
भदोही निज संवाददाताWed, 19 Feb 2020 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी पर बुधवार को रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक के साथ-साथ उनके तीन बेटों और भतीजों पर भी आरोप लगाए गए हैं। शहर के कोतवाली थाने में पीड़ित महिला गैंगरेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराई है।

वाराणसी की एक महिला ने 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के दौरान होटल में बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। आरोप लगते ही एसपी राम बदन सिंह ने जांच के लिए टीम गठित की थी। सत्ता पक्ष के एक और विधायक पर रेप का आरोप लगने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वाराणसी की एक विधवा महिला ने 10 फरवरी को एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि रविन्द्र त्रिपाठी के भतीजे संदीप तिवारी से उसकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। इसके बाद फोन से दोनों में बातचीत शुरु हुई। कुछ दिनों बाद संदीप ने शादी का वादा करके वाराणसी के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुम्बई से बुलाकर भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक महीने तक उसे अलग-अलग कमरों में रखा गया। इस दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी और उनके बेटों और भतीजों ने भी रेप किया। गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे को भी जबरदस्ती गिरवा दिया। अब शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। 

ये भी पढ़ें- भदोही: विधायक पर होटल में बुलाकर रेप का आरोप, एसपी से गुहार

महिला के आरोप पर एसपी ने एएसपी को जांच का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधायक समेत सात लोगों पर भदोही कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके तीन बेटों नीलेश, प्रकाश, दीपक व भतीजों जिपं सदस्य सचिन, चंद्रभूषण व संदीप तिवारी पर आईपीसी की धारा 376डी, 313 504 506 में केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें