शहर में नहीं हो रहा नो इंट्री का पालन, दिक्कतें
Bhadoni News - भदोही में नो इंट्री नियमों का पालन न होने से जाम लगने और हादसों का खतरा बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए सुबह नौ से रात नौ बजे तक नो इंट्री का आदेश दिया है, लेकिन पुलिस की लापरवाही से नियमों का उल्लंघन हो रहा है। लोग पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भदोही, संवाददाता। शहर में पुलिस द्वारा नो इंट्री का पालन कड़ाई से नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण अक्सर जाम लगता है। साथ ही हादसों का डर भी बना हुआ है। जिसे लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेन रोड, स्टेशन रोड समेत पूरे शहर में सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक नो इंट्री का फरमान जारी किया गया है। ताकि बड़े वाहनों को ना आने से दिक्कतें ना हों। उक्त वाहनों को रजपुरा चौराहा से जौनपुर की ओर और जौनपुर तथा वाराणसी से आने वालों वाहनों को रजपुरा चौराहा से मिर्जापुर की ओर रवाना कर दिया जाता है।
लेकिन अक्सर देखा जाता है कि एसपी द्वारा मर्यादपट्टी एकमा तिराहे पर तैनात जवानों द्वारा लापरवाही की जाती है। इसके कारण मेन रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरे दिन बेधड़क होता है। रविवार को ट्रक चालक मर्यादपट्टी मेन रोड पर आ गया। राहत की बात यह रही कि रविवार को अवकाश था अन्यथा जाम लगने से इनकार नहीं किया जा सकता था। उक्त मार्ग पर विद्यार्थियों एवं महिलाओं का आवागमन हमेशा रहता है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही से हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक से लोगों ने इस दिशा में गंभीर पहल की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना लोगों को ना करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


