चोरी गई छात्र की साइकिल संग चोर धराया

Apr 19, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही पुलिस ने छात्र अमीर चन्द मौर्य की साइकिल चोरी होने के अगले दिन उसे बरामद कर लिया। चोर अर्पित पाण्डेय को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। छात्र 16 अप्रैल को डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था, तभी उसकी साइकिल चोरी हुई थी।

चोरी गई छात्र की साइकिल संग चोर धराया

भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने छात्र की साइकिल चोरी होने के अगले ही दिन बरामद कर लिया। साथ ही चोर को भी दबोचा गया। शहर के रुद्रपुर, घमहापुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी से साइकिल चोरी हो गई थी। छात्र अमीर चन्द मौर्य निवासी सवलेपुर (प्रगासपुर) 16 अप्रैल को पढ़ने गए थे। तभी चोर ने साइकिल पर हाफ साफ कर दिया था। पुलिस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसी फुटेज से चोर अर्पित पाण्डेय निवासी प्रगासपुर को स्टेशन के पश्चिमी छोर से हिरासत में लिया। उसके पास से साइकिल बरामद किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भारत भूषण सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, पंकज कुमार रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।