जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में भदोही के जवानों का दबदबा

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में भदोही के जवानों का दबदबा क क क क क क क क क क क क क क कक क कक क

जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में भदोही के जवानों का दबदबा

भदोही, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आजमगढ़ में आयोजित जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जवानों को एसपी अभिनव त्यागी ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइंस आजमगढ़ में 29वीं अंतर जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 17 मई से 19 मई तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत भदोही पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया।पेंचक सिलाट के कोच हरिवंश सिंह के मार्गदर्शन में उतरे खिलाड़ियों ने जूडो और पेंचक सिलाट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता

में संदीप सिंह ने जूडो प्रतियोगिता के 73 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लल्लन यादव ने पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के 100 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रमोद तिवारी ने 95 किलोग्राम भार वर्ग और सुनील सिंह ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।