वारंटी धराया, 10 लोग किए गए पाबंद
Bhadoni News - वारंटी धराया, 10 लोग किए गए पाबंद कक क क क क क क क क क क क कक क कक

भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 10 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने बुधवार को भी अभियान में 210 दो पहिया तथा 26 चार पहिया सहित कुल 236 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख इकत्तीस हजार रूपये का समन किया। ज्ञानपुर कोतवाली के एसआई श्यामजी यादव ने वारंटी को ट्टटैया से गिरफ्तार किया। कोइरौना थाने की पुलिस ने भटगवां से वारंटी को दबोचा। इसके साथ ही इनारगांव से दो, भदोही ने हरियांव से एक, रैमलपुर से एक, चौरी ने दरीबपुर से तीन, जद्दूपुर से एक, दुर्गागंज ने हरदुआ से एक व्यक्ति के साथ ही कुल 10 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


