256 वाहनों का चालान, वारंटी धराया
Bhadoni News - 256 वाहनों का चालान, वारंटी धराया क क क क क क क क क कक क क क क क क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातयात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 240 दो पहिया तथा 16 चार पहिया सहित कुल 256 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ दो लाख छिहत्तर हजार पांच सौ रूपए का समन किया गया। ऊंज थाने के एसआई उमेश कुमार ने वारंटी सुनील कुमार मौर्य निवासी वहीदा सुधवै को गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज थाने के पुलिस ने कोइलरा गांव से दो, कोइरौना ने डीघ से दो, भदोही कोतवाली ने दुलमदासपुर से पांच लोगों के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


