आभूषण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Bhadoni News - आभूषण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार षण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार षण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार षण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार षण चोरी के मामल

भदोही, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला गांव में बच्ची पैदा होने पर नेग मांगने के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस की माने तो नेवादा कला निवासी राहुल ने तहरीर देकर बताए थे कि एक दिन पूर्व दोपहर दो बजे हैदर अली निवासी रामनगर गजेंदरा थाना सिंधौरा जिला वाराणसी एवं सोनू निवासी मगारी सिंधौरा वाराणसी घर पर आ गए। घर में बच्ची पैदा होने की बात कहते हुए नेक मांगने के बहाने घर में घुस गए। पत्नी का झाली और मंगलसूत्र चुरा लिए। तहरीर के आधार पर मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई थी।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में रविवर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन भदोही से दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के पास से दो अदद सोने का टप व एक मंगलसूत्र एक पारदर्शी डिब्बे में मोबाइल और तलाशी में 160 रुपया नकद बरामद हुआ। दोनों के विरुद्ध संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मोती सिंह, सरफराज अहमद, शमशाद खां, महेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


