नई परम्परा बर्दाश्त नहीं, मिल मनाएं पर्वों को लोग:डीएम

Feb 28, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पर्वों होलिका दहन, होली, ईद उल फितर, नवरात्रि और श्रीराम नवमी को मिलकर मनाने का आह्वान किया गया। डीएम शैलेष कुमार ने त्योहारों के दौरान एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का आदेश दिया।

नई परम्परा बर्दाश्त नहीं, मिल मनाएं पर्वों को लोग:डीएम

भदोही, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी पर्वों होलिका दहन, होली, ईद उल फितर, नवरात्रि तथा श्रीराम नवमी को मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि कालीन नगरी के लोगों ने हमेशा एक दूसरे का साथ देते त्योहारों को मनाने का काम किया है। बैठक में शामिल लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसका निराकरण करने का आदेश संबंधित अफसरों को दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त हिदायत दिया कि नई पम्पराओं एवं किसी के साथ उपहास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने में धर्मगुरुओं की मदद लेने की बात कही।

बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभा यात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने की हिदायत दी। सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। इस मौके पर गिरधारी जायसवाल, भरत जायसवाल, हसीब खां समेत बड़ी तादात में लोग रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।