Bhadohi Municipality Meeting Allegations of Corruption and Bias in Development Works विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप, सभासदों ने जताया विरोध, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBhadohi Municipality Meeting Allegations of Corruption and Bias in Development Works

विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप, सभासदों ने जताया विरोध

Bhadoni News - विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप, सभासदों ने जताया विरोध क क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 31 Dec 2024 12:15 AM
share Share
Follow Us on
विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप, सभासदों ने जताया विरोध

भदोही, संवाददाता। पालिका सभागार में सोमवार को नगर पालिका परिषद भदोही बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान प्रशासन पर मनमानी एवं पक्षपातपूर्ण विकास कार्य कराने का आरोप कई सभासदों ने मढ़ा। उनके प्रश्नों का उत्तर चेयरमैन न देकर उनके पति एवं ईओ दे रहे थे। कुछ ही देर बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया।

सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों में अधिक काम कराया जा रहा है, जबकि कुछ की उपेक्षा। विकास कार्यों में मनमानी एवं भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हसीब खां ने कहा कि वार्डों में सफाई नियमित नहीं हो रही है। इतना ही नहीं, नाला भी नहीं बना है। आरोप लगाया कि छह माह बाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जबकि इसे हर माह करना चाहिए। भाजपा सभासद अरविंद मौर्य ने चेयरमैन एवं ईओ से भेदभाव न करने का आह्वान किया। वार्ड नंबर तीन की सभासद सुमन ने जर्जर सड़कों, सफाई न होने तथा पालिका से सामान की आपूर्ति भी न करने का आरोप लगाया। कहा कि कोई उनकी सुन ही नहीं रहा है, जनता को जबाव देना पड़ता है।

ईओ धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि पिछली बैठक पर मुहर लगाने के साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों को कराने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसे सभासदों की सहमति के बाद मंजूरी दी जाएगी। उधर, चेयरमैन नरगिस अंसारी ने कुछ भी नहीं बोला, जबकि सभासद पति लगातार जबाव दे रहे थे। इस मौके पर संजय यादव, अजय दुबे समेत सभी सभासद एवं पालिका के कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।