बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर मुहर, विरोध
Bhadoni News - बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर मुहर, विरोध कक क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को दोपहर में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही बजट, आय तथा खर्चों पर मंथन किया गया। उधर, कुछ भाजपा सभासदों ने बैठक में विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी एवं हंगामा किया। बैठक में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं रखा गया, जिसका सभी ने स्वागत किया। कुल आय का 60 फीसदी हिस्सा जन सुविधाओं, विकास कार्यों, जलापूर्ति, मार्ग, प्रकाश आदि पर खर्च करने की बात कही गई। पालिका को वित्तीय वर्ष 2026-27 में अर्जित होने वाली अनुमानित आय 19,623 लाख रुपये का आकलन किया गया।
साथ ही वर्ष के आरंभ में 4,184, 21 लाख रुपये का प्रारंभिक अवशेष है। इस प्रकार कुल आय 23,807.21 लाख वर्ष 2026-27 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें कर्मचारियों का वेतन, विकास कार्यों आदि पर साल भर में होने वाला व्यय रुपया 23,801 लाख व्यय का अनुमान है। इस प्रकार वर्ष के अंत में छह लाख 21 हजार रुपये मात्र का बजट प्रस्तावित है। चेयरमैन नरगिस अंसारी ने पूरे शहर में विकास कार्यों को कराने की बात कही। उधर, भाजपा के कुछ सभासदों ने अपना विरोध जताया। आरोप लगाया कि पक्षपात के साथ ही विकास कार्यों में मनमानी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जानकारी मांगने पर अफसर उसे देने से इनकार करते हैं। हालांकि ईओ धर्मराज सिंह यादव ने किसी प्रकार के विरोध की बात से इनकार किया। इस मौके पर अतहर अंसारी, हसीब खां, गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


