सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जा नहीं होगा दर्बाश्त
Bhadoni News - सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जा नहीं होगा दर्बाश्त सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जा नहीं होगा दर्बाश्त सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जा नहीं होगा दर्बाश्त सार्वज

भदोही, संवाददाता। हिंन्दू धार्मिक व सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को भदोही स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें संघ के लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवाज मुखर की। इस दौरान उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री दुर्गेश सिंह ने कहा कि जिले में किसी सार्वजनिक स्थलों पर किसी दबंग द्वारा अवैध कब्जा किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि संगठन के पदाधिकारी सीएम से मिलकर ऐसी समस्याओं से अवगत कराएंगे।
इस मौके पर बबलू, संदीप, अरुण कुमार, दुर्गेश, विजय, राजमणि, लालसाहब, प्रिंस, पवन, रामकिशन, स्वतंत्रत आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


