ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही: 33 लाख की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण

भदोही: 33 लाख की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण

वैभव के पर्व धनतेरस पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की जनता को बड़ी सौगात दी गई। 33 लाख रुपए की लागत से दरोपुर मोहल्ले में बनकर तैयार नलकूप का विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष अशोक...

भदोही: 33 लाख की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 05 Nov 2018 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

वैभव के पर्व धनतेरस पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की जनता को बड़ी सौगात दी गई। 33 लाख रुपए की लागत से दरोपुर मोहल्ले में बनकर तैयार नलकूप का विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शाम को लोकार्पण किया। दावा किया गया कि 10 मोहल्लों में जलापूर्ति की समस्या का अब समाधान हो जाएगा।

चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि उन्हें वीरासत में समस्याएं मिली थी। जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सबसे पहले जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया। उसके बाद शहर को खुले में शौच से मुक्त करने का बीडा उठाया, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। कहा कि सर्वांगीण विकास कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भाजपा की सरकारें शहरों के विकास के लिए दिल खोलकर धन दे रही हैं। दावा किया कि आगे भी जनता को और बड़ी सौगात देने का काम किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद भदोही के जल जेई प्रदीप यादव ने बताया कि 40 हार्स पावर का मोटर नलकूप में लगाया गया है। इससे 10 मोहल्लों में जलापूर्ति की जाएगी। बिजली न रहने पर जनरेटर द्वारा आपूर्ति होगी। इस मौके पर वार्ड के सभासद सुजीत यादव, करुणा शंकर दुबे, गुलाम संजरी, शफीक राइन, हसीब खां, महेंद्र बिंद, दानिश सिद्दीकी, महेन्द्र गुप्ता, इरशाद अंसारी, मुन्नीलाल यादव, जितेन्द्र यादव, रमेश प्रजापति, गिरधारी जायसवाल, विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्य, राम गोपाल गोयल, सुनील यादव, राजेश यादव, कमलेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें