सम्मान से बढ़ता है प्रतिभाओं का उत्साह

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही में शिल्पकार सेवा संस्थान द्वारा सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. अनीता और प्रो. विजय कुमार भारती को सम्मानित किया गया। डा. विनोद कुमार स्वामी की पुस्तक 'संगीत में शोध एवं पत्रकारिता' का विमोचन किया गया, जिसमें शोध की वैज्ञानिक पद्धतियों और संगीत पत्रकारिता के सिद्धांतों की व्याख्या की गई।

सम्मान से बढ़ता है प्रतिभाओं का उत्साह

भदोही, संवाददाता। शिल्पकार सेवा संस्थान द्वारा घाटमपुर, माधोसिंह में रविवार को सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. अनीता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवं प्रो. विजय कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। संस्थान द्वारा प्रो. अनीता को संस्कृत साहित्य सम्मान एवं प्रो. विजय कुमार भारती को बेस्ट लाइब्रेरियन सम्मान दिया गया। डा. विनोद कुमार स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक संगीत में शोध एवं पत्रकारिता का विमोचन किया गया। कहा कि लेखक ने शोध की वैज्ञानिक पद्धतियों एवं संगीत पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को किताब में समझाया है। मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि संस्थान समाज के प्रतिभावान, विद्वानों एवं कलाकारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करता है।

इससे लेखकों, कलाकारों का उत्साह बढ़ता है और वे अच्छा काम समाजहित में करते हैं। इस मौके पर अवधेश प्रजापति, एडवोकेट दिनेश चंद प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, छेदी लाल, प्रदीप कुमार प्रजापति, हरि मंगल, राजबली बेदी, कृष्ण कुमार यादव, कृपाशंकर यादव, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, संगीता गौड़, योगेश कुमार यादव, एडवोकेट इंद्रेश कुमार सरोज आदि रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।