योगा के साथ तीन दिनी भदोही महोत्सव की शुरूआत

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - योगा के साथ तीन दिनी भदोही महोत्सव की शुरूआत क क क क क क क कक क क क क कक क कक

योगा के साथ तीन दिनी भदोही महोत्सव की शुरूआत

भदोही, संवाददाता। शहर में तीन दिनी भदोही महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार से हो गई। पहले दिन अल सुबह योग साधकों ने जमकर पसीना बहाने का काम किया। उसके बाद शाम को स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक अपनी रचनाओं से समां बाधने का काम किया। आयोजक डा. एके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे योग शिविर के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। जबकि शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विविध विधाओं में पारंगत जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। अपनी रचनाओं से उन्होंने लोगों की जमकर तालियां बटारने का काम किया।

कहा कि जिले की प्रतिभाओं की प्रतिभा में निखार लाना ही महोत्सव के आयोजन के मुख्य उद्देश्य है। कसौटी पर खरा उतरने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ देश के महानगरों में मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे से मैराथन दौड़ शुरू होगी। अभयनपुर मैदान से शुरू होकर गोपीगंज नगर में समाप्त होगी। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार और समापन पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा किया जाएगा। शाम को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। जिसमें अंजुम रहबर, अरुण जेमिनी, महशर अफरीदी, महेश दुबे, सुदीप भोला, हेमंत पांडेय, प्रबुद्ध सौरभ व श्रद्धा शौर्या आएंगे। इसी तरह अंतिम निशा रविवार को बालीवुड नाइट के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। जिसमें मिमिक्री आर्टिस्ट एंड सिंगर सुगंधा मिश्रा, प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई, एंकर शरबानी मुखर्जी, प्लेबैक सिंगर आकाश जायसवाल, मिमिक्री एंड कामेडियन वीआईपी की भागीदारी होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।