Bhadoni News: ब्रिज के नीचे गंदगी एवं जल जमाव से दिक्कतें
Bhadoni News: ब्रिज के नीचे गंदगी एवं जल जमाव से दिक्कतें क क क क क क क क क क कक क

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर की निकासी, स्वच्छता भगवान भरोसे है। इन दिनों हो बरसात के कारण के कारण मार्गों एवं मोहल्लों में जल भराव हो जाता है। इतना ही नहीं, अब पालिका कार्यालय के पास ही श्रीराम जानकी मंदिर के पास गंदगी एवं दूषित पानी का जमघट बना हुआ है। इसी तरह इंद्रामिल ओवरब्रिज के नीचे भी गंदगी एवं जल जमाव है। बता दें कि शहर को जाम के झाम से मुक्ति को अहमदगंज गजिया और इंद्रामिल चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। ब्रिज के नीचे पालिका द्वारा अपने कार्यालय गेट से लेकर गजिया फाटक तक इंटरलाकिंग को बिछाने का काम किया गया है, लेकिन श्रीराम जानकी मंदिर के सामने गड्ढे बने हैं।
बरसात होने के बाद उसमें पानी लगा हुआ है। इतना ही नहीं, उसमें आसपास के दुकानदारों द्वारा कूड़ा करकट फेंका जाता है। जिसके कारण दिन में ही मच्छरों का आतंक होने के साथ ही बदबू के कारण आवागमन करने में दिक्कतें होती हैं। मंदिर में वैसे तो अल सुबह से लेकर रात तक लोग दर्शन-पूजन को आते हैं। लेकिन सुबह एवं शाम को ज्यादा भीड़ होती है। पालिका से लोगों से जल निकासी के इंतजाम करने के साथ ही इंटरलाकिंग बिछवाने की मांग किया, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण भक्तों एवं मोहल्ले में रहने वालों, राहगीरों तक को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। शहर विकास को लेकर करोड़ों रुपये दिए जाने के बाद भी हर जगह गंदगी और कीचड़ नजर आ रहा है। मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान डीएम से कराने की मांग लोगों ने किया। हिन्दू नेता सत्यप्रकाश बिंद ने चेतावनी दिया कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।


