Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBhadohi District Launches Special Voter Registration Campaign Ahead of Deadline
जिले में मिले डबल वोटर 1,9977, 31877 मृत

जिले में मिले डबल वोटर 1,9977, 31877 मृत

संक्षेप:

Bhadoni News - भदोही जिले में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक माह से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा किए जाएंगे। अब तक 80.19 फीसदी गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से सहयोग की अपील की है।

Dec 05, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक माह से जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण‌ अभियान (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा किए जाएंगे। जिले के 1233324 मतदाताओं के सापेक्ष 988992 यानि 80.19 फीसदी का गणना प्रपत्र डिजिटाइज किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि केंद्रीय एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कालीन नगरी में चार नवंबर से ही अभियान चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं एकत्रीकरण का काम कर रहे हैं। भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभाओं में 158574 मतदाता एएसडी श्रेणी के मिले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें मृत्यु 31877, अबसेंट (गैर हाजिर) 21054, दूसरे स्थान पर शिफ्टेड वोटरों की संख्या 84188 रही। डबल 1,9977 तथा अदर में 1235 चिन्हित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि आयोग ने 11 दिसंबर तक अब गणना पप्रत्रों को आनलाइन करने का समय दिया है। जिसमें कुछ ही दिन बचे हैं। सभी बीएलओ, राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही आम जनमानस से इस दिशा में पहल का आह्वान किया। ताकि तय समय के अंदर शत-प्रतिशत मतदाताओं का डाटा आयोग की वेबसाइड पर अपलोड कराया जा सके। उन्होंने बूथ लेबल अफसरों के साथ ही अभियान में लगे सभी अफसरों एवं कर्मियों को अच्छा कार्य करने पर बधाई दी। कोई हो दिक्कत तो करें कॉल भदोही। एसआईआर अभियान की शुरूआत होने के साथ ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया था। वोटरों को किसी प्रकार की दिक्कतें, समाधान, शंकाओं को दूर करने के लिए नंबर जारी कर दिया गया था। जिला मुख्यालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर/हेल्पलाईन नम्बर-05414-1950 है। जिस पर फोन कर एसआईआर विषयक जानकारी कोई भी जनपदवासी ले सकता है।