सूची प्रतिदिन करें अपडेट, वोटरों को दें पावती:डीएम

सूची प्रतिदिन करें अपडेट, वोटरों को दें पावती:डीएम

संक्षेप:

Bhadoni News - भदोही के जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बैठक की। बैठक में 1256 बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए शामिल थे। डीएम ने अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

Dec 13, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

भदोही, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने एसआईआर को लेकर जिला मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बैठक ली। इस दौरान जिले के 1256 बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के बीएलए भी मौजूद रहे। अभियान को लेकर डीएम ने संबंधित को जरूरी निर्देश दिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की गणना अवधि में चिन्हित किए गए अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध अफसरों को प्रतिदिन अपडेट करें। कार्यवृत्त, पावती एवं बैठक की फोटोग्राफ (जियो टैगिंग के साथ) बीएलओ ऐप से अपलोड करने के साथ अनुरक्षित करें। सूची में पूर्व से तैनात सेक्टर आफिसर्स को निर्देशित किया कि वह सूची में अपने नाम के सम्मुख पूर्व से आवंटित बूथों पर अपने पर्यवेक्षण मे सम्बन्धित बीएलओ एवं सुपरवाईजर्स से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त बैठक को सकुशल सम्पन्न कराना कराएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बैठक से सम्बन्धित उपस्थिति, कार्यवृत्त, पावती एवं बैठक की फोटोग्राफ (जियो टैगिंग के साथ) बीएलओ ऐप से अपलोड करवाते हुए उसे निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित करेगें। ताकि उक्त समस्त सामग्री को जिला मुख्यालय स्तर से डीईओ पोर्टल पर अपलोड कराया जा सके। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही न बरती जाए। अभियान को समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।