बुनकर धागे संग बुनते हैं देश की अर्थव्यवस्था: सांसद

Feb 17, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के एकमा सभागार में भाजपा सांसद डा. विनोद बिंद का स्वागत किया गया। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ में कमी और यूरोपियन एफटीए के लाभ पर चर्चा की। सांसद ने कहा कि इससे कालीन कारोबार को फायदा होगा और 12 लाख लोग इससे जुड़े हैं। प्रदेश सरकार ने भी इस उद्योग के विकास के लिए काम किया है।

बुनकर धागे संग बुनते हैं देश की अर्थव्यवस्था: सांसद

भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित एकमा सभागार में मंगलवार की शाम को स्वागत, आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईपीसी, एकमा के पदाधिकारियों, निर्यातकों ने भाजपा सांसद डा. विनोद बिंद का अमेरिकी टैरिफ कम होने पर सम्मान किया। साथ ही समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दबाव में अमेरिका ने टैरिफ को कम किया। साथ ही यूरोपिय देशों के साथ यूरोपिय संग के बीच एफटीए किया, जिससे कालीन कारोबार को लंबा लाभ मिलेगा। भदोही कालीन के अलावा कला, संस्कृत का प्रतीक है। बुनकर धागे से गलीचे संग देश की अर्थ व्यवस्था को बुनते हैं।

कारोबार से 25 फीसदी महिलाएं भी जुड़ी है। जिससे समाज का निचला तबका लाभान्वित हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी लोकल को पीएम ग्लोबल बना रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कार्पेट की बेहतरी को काम किया है। 17 हजार करोड़ निर्यात में यूपी नौ हजार 500 करोड़ निर्यात करता है। केंद्र सरकार जिले में ओवरब्रिज, सड़क, बिजली पर काम कर रही है। 12 लाख लोग कालीन कारोबार से जुड़े हैं। उनको दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बजट में किसान, महिला, मजदूर को सरकार ने ध्यान में रखा। ताकि 2047 तक विकसित भारत को बनाया जा सके। सीईपीसी चेयरमैन मुकेश कुमार गोम्बर ने एक्ट 43 में थोड़ा राहत दिलाने की मांग की। भदोही स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि भदोही से 10 ट्रेनें गुजरती हैं। उनका ठहराव होना चाहिए। साथ ही पकरी पर ओवरब्रिज निर्माण कराने की बात कही। इस मौके पर एकमाध्यक्ष मो. रजा खां, पियूष बरनवाल, इम्तियाज अंसारी, वासिफ अंसारी, सुजीत कुमार, एके तिवारी, सादिक अली, अब्दुल सत्तार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।