ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही: बदलते मौसम में सेहत के प्रति बरतें सावधानी

भदोही: बदलते मौसम में सेहत के प्रति बरतें सावधानी

सर्द हो रहे मौसम से जहां गर्मी खत्म हो गई है वहीं मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड का मौसम खासकर हृदय व रक्तचाप के मरीजों के लिए कष्टकारी माना जाता है। सुबह-शाम ठंड की दस्तक से लोगों की...

भदोही: बदलते मौसम में सेहत के प्रति बरतें सावधानी
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीWed, 14 Nov 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्द हो रहे मौसम से जहां गर्मी खत्म हो गई है वहीं मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड का मौसम खासकर हृदय व रक्तचाप के मरीजों के लिए कष्टकारी माना जाता है। सुबह-शाम ठंड की दस्तक से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। तड़के घर से निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मंद-मंद बढ़ रही ठंड बच्चों व वृद्धों की दिक्कतें बढ़ाने लगा है।

रात्रि में पड़ने वाला ओस सेहत के लिए काफी हानिकार होता रहा है। छतों पर खुले में सोने वाले लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से लोग सर्दी, बुखार, मलेरिया व पेट संबंधित बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं। चिकित्सकों की माने मौसम में बदलाव में सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। गर्मी के बाद ठंड दस्तक शुरुआती दौर में सेहत के लिए काफी घातक माना जाता है। खासकर हृदय व रक्तचाप के मरीजों के लिए यह मौसम काफी कष्टकारी माना जाता है। इसके साथ ही बच्चों में मौसमी बुखार, निमोनिया, सर्दी का प्रकोप बढ़ जाता है। बदल रहा मौसम हमें बीमार ना कर दे इसलिए विशेष ध्यान देना चाहिए। सुबह-शाम टहलने के बाद हमें पसीना हो जाए तो अचानक पंखे के नीचे बैठने से बचना चाहिए। गर्मी का अनुभव होने पर शरीर का तापमान स्थिर होने तक एसी में नहीं बैठना चाहिए। जंक फूड एंव बाहरी खाद्यानों से भी हमें परहेज करना होगा। बच्चों को मौसम के अनुसार हल्का गर्म कपड़ा पहनाना उनकी सेहत के लिए अच्छा होगा। जो लोग रक्तचाप व हृदय के रोगी हैं उन्हें सुबह-शाम टहलते समय विशेष सावधानी बरतना चाहिए। हमारे सेहत पर बीमारियां हाबी ना हो सके इससे बचाव के लिए खाने में मौसमी फल व सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। बीमार पड़ते ही तत्काल डाक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें