ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही: पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने बोला हमला, की जमकर पत्थरबाजी

भदोही: पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने बोला हमला, की जमकर पत्थरबाजी

जनपद में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कल तक ग्रामीणों पर पत्थर फेंकते थे, अब पुलिस पर हमला बोलने लगे हैं। दुर्गागंज बाजार में शुक्रवार की रात पशु तस्करों की सूचना पर पहंुची पुलिस टीम पर तस्करों ने...

भदोही: पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने बोला हमला, की जमकर पत्थरबाजी
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 16 Sep 2017 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कल तक ग्रामीणों पर पत्थर फेंकते थे, अब पुलिस पर हमला बोलने लगे हैं। दुर्गागंज बाजार में शुक्रवार की रात पशु तस्करों की सूचना पर पहंुची पुलिस टीम पर तस्करों ने पत्थरों की बरसात कर दी। इस दौरान 25 वर्षीय विनोद उपाध्याय नामक एक सिपाही घायल हो गया। उपचार कराने के बाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया है। दुर्गागंज थाना क्षेत्र में दरवाजे पर बंधे मवेशियों को पशु तस्करों द्वारा खूंटे से खोलकर वाहनों पर लाद लिए जाने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पुलिस के रात गश्त न करने तथा उनके खिलाफ अभियान न चलाने के कारण उनका मनोबल आसमान छू रहा है। दुर्गागंज बाजार निवासी भोलानाथ के यहां शुक्रवार की रात वाहन सवार कई पशु तस्कर पहुंचे और पशु को खूंटे से खोलने लगे। इस बीच, किसी ग्रामीण ने फोन से मामले की जानकारी पुलिस को दी। विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों को देख तस्करों ने पत्थरों की बरसात शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई। इस दौरान कई पत्थर लगने के कारण विनोद को चोटें आई। पुलिस टीम पर धावा बोलने के बाद क्षेत्र की जनता में दशहत है। लोगों का कहना है कि पशु तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान नहीं चलाया गया तो आगे वे किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दुर्गागंज पुलिस ने शनिवार को अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें