250 करोड़ का लेन-देन, 25 करोड़ की क्लयिरंग प्रभावित

Jan 28, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - 250 करोड़ का लेन-देन, 25 करोड़ की क्लयिरंग प्रभावित ककक क क क क कक क क क क क क क क क क क क क

250 करोड़ का लेन-देन, 25 करोड़ की क्लयिरंग प्रभावित

भदोही, संवाददाता। मांगों को लेकर बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इसके कारण चौथे दिन भी शाखाओं के ताले नहीं खुले। उधर, उपभोक्ताओं को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। ढ़ाई सौ करोड़ रूपये का लेन-देन एवं 20 करोड़ से ज्यादा की क्लियरिंग प्रभावित होने का दावा किया गया। बता दें कि माह के चौथे शनिवार एवं रविवार को बैंकों में बंदी थी। उसके बाद सोमवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भी अवकाश था। इस बीच, मंगलवार की सुबह बैंकों में बंदी की जानकारी के बाद ग्राहकों को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। शाखाओं के सामने बैंक कर्मियों ने एकत्रित होकर मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

बैंक कर्मियों के नेता रहे अनिल मिश्रा ने बताया कि हड़ताल के कारण 25 करोड़ की क्लियरिग फंस गई। जबकि 250 करोड़ का लेन-देन भी प्रभावित हुआ। ग्राहकों को निराशा का सामना करना पडा। दूरदराज ग्रामीण अंचलों से आए ग्राहक बैंक अधिकारियों को कोसते हुए लौटने को विवश हुए। उधर जगह-जगह बैंक शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने यूनियन के समर्थन में बैठक की। इन दिनों मांगलिक कार्यक्रमों की धूम है। साथ ही माह का आखिरी सप्ताह होने के कारण कालीन कंपनियों में कर्मचारियों को वेतन भी मिला है। ऐसे में बैंक शाखाओं में पहुंचने पर निराशा हाथ लगी। कर्मियों को लोग कोसते हुए वापस गए। उल्लेखनीय है कि शहर समेत पूरे जनपद में लगे एटीएम में से ज्यादातर बीमार हैं। ऐसे में कैश के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मर्यादपट्टी पर आए रहमान अंसारी ने बताया कि रुपयों की सख्त जरूरत थी, लेकिन ताला लटका होने के कारण दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। आज यानि बुधवार को बैंकों के खुलने पर भीड़ उमड़ेगी। पुलिस द्वारा भी जांच अभियान चलाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;