Bhadoni News: दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा पन्नी का उपयोग
Bhadoni News: ज्ञानपुर में प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की कोशिशों के बावजूद दुकानों पर पन्नी का इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पन्नी का उलंघन खुलेआम हो रहा है। पहले चेकिंग अभियान चलाए गए थे, लेकिन अब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचलों में प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। नपं प्रशासन की लाख प्रयास के बावजूद दुकानों पर पन्नी का उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण अंचलों में तो खुलेआम आदेश का उलंघन किया जा रहा है।बड़े व्यापारियों से लेकर सब्जी की दुकान और ठेले खोमाचा वालों की दुकानों पर नगर से लेकर देहात तक बिक्री हो रही है। शुरू में पालिका और प्रशासन ने अभियान जरूर चलाया लेकिन उसके बाद में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हमेशा की तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन पर कोर्ट से प्रतिबंध है।
पालीथिन की रोकथाम को पूर्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था। नपं कर्मियों द्वारा कुछ दुकानों से पन्नी बरामद कर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर ली जाती है। यहीं कारण है कि राशन का दुकान हो या फिर सब्जी-फल का हर तरफ प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग किया जा रहा है।


