ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछेड़खानी कर धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

छेड़खानी कर धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ छेड़खानी...

छेड़खानी कर धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 21 Mar 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात एक युवक दलित किशोरी संग छेड़खानी करने लगा। मना करने पर वह मारपीट करने पर उतारु हो गया। इतना ही नहीं पीड़िता को जान से मारने तक की धमकी दे दी। ऐसे में पीड़ित किशोरी ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। पीड़ित परिजनों ने गोपीगंज थाने में उक्त युवक के खिलाफ लिखित में तहरीर दे दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें