ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविधायक विजय मिश्र समेत आठ के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विधायक विजय मिश्र समेत आठ के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को उनके दो शस्त्र लाइसेंसों को...

विधायक विजय मिश्र समेत आठ के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 21 Jan 2022 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही संवाददाता

आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को उनके दो शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कर दिया। इसके अलावा छह अन्य लोगों के भी लाइसेंस निरस्त किए गए है।

वाराणसी की युवती ने विधायक समेत कुनबे पर गत वर्ष गैंगरेप का आरोप लगाया था। मामले में उस दौरान एसपी रहे राम बदन सिंह के आदेश पर गोपीगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में पिछले वर्ष अगस्त माह में मध्य प्रदेश पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद जिले की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। उनका कारोबारी बेटा विष्णु मिश्रा अब भी फरार चल रहा है। इस बीच न्यायालय की अवमानना करने में गुरुवार को वाराणसी में विधायक समेत 10 अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के दो व छह अन्य समेत आठ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। कहा कि सभी पर गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक कालीन नगरी में 104 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें