
खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने की प्रतिभाग
Bhadoni News - खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने की प्रतिभाग खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने की प्रतिभाग खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने की प्रतिभाग खो-खो प्र
ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव ने की। इस दौरान बालक-बालिका वर्ग की दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल के नियमों को मानते हुए खेलने के लिए उत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. रिचा द्वारा किया गया।
खो-खो का प्रथम मैच महिला वर्ग की टीम ए जिसकी कैप्टन सेजल गुप्ता व टीम बी की कप्तान कुमारी अनुप्रिया यादव की टीम के मध्य बहुत ही सुंदर मैच का आयोजन हुआ। जिसमें टीम ए 16 अंकों के साथ खो-खो प्रतियोगिता की विजेता बनी। टीम बी आठ अंकों के साथ उपविजेता स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में खो-खो का मैच भी दो टीमों के मध्य हुआ जिसमें ए टीम ने पहले ही हाफ में कुल 19 पॉइंट प्राप्त किया जबकि बी टीम ने अपने दोनों हाफ में मात्र 11 पॉइंट प्राप्त किया। जिसमें ए टीम विजेता रही व बी टीम भी उपविजेता स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ. सुधीर रंजन, डॉ. राममूर्ति बिन्द, डॉ. मनोज विश्वकर्मा, डा.ॅ महेंद्र यादव, डॉ. उषा यादव, डॉ. जय सिंह यादव, डा. लोकपति त्रिपाठी, रमाकांत राय आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




