एल्युमिनियम कैन: शराब एवं ठंडे का बढ़ेगा दाम
Bhadoni News - भदोही में वेस्ट एशिया के तनाव के चलते एल्युमिनियम कैन की कमी का संकट गहराने की संभावना है। बियर, शराब और शीतल पेय की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति अभी प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन आगामी दिनों में कीमतों में वृद्धि की संभावना है।
भदोही, संवाददाता। वेस्ट एशिया में तनाव के कारण इस साल गर्मियों में एल्युमिनियम कैन का संकट कालीन नगरी में गहरा सकता है। हालांकि जिले में केन निर्माण की कोई फैक्ट्री तो नहीं है, लेकिन गैर प्रातों एवं जनपदों से केन ना आने पर बियर, शराब एवं शीतल पेय के दामों में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण लोगों का और मुश्किलें बढ़नी तय हैं। बता दें कि अमेरिका एवं ईरान युद्ध के कारण कालीन निर्यात पर व्यापार असर पड़ा है। कामगारों, बुनकरों के सामने विकट स्थितयां हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि गैर प्रांतों एवं जिलों से आने वाले बुनकरों, कामगारों को निर्यातकों द्वारा कोयला लड़की आदि के इंतजाम कर दिए गए हैं, जिससे भोजन को लेकर दिक्कतें नहीं हो रही है।
रसोई गैस, पेट्रो पदार्थों के बाद अब एल्युमिनियम केन का संकट सामने आ रहा है। इसके कारण सुरा प्रेमियों, गला तर करने वालों को आगामी दिनों में जेब और ढीली करनी पड़ेगी।जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में अभी तो दिक्कतें बड़ी नहीं हैं। हां, इतना जरूर है कि बियर की केन विलंब से आ रही है। कंपिनयों से बियर और शराब की केन लेकर आने वाली गाड़ी दो से तीन दिन विलंब से आ रही हैं। लेकिन आपूर्ति पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा है। पुराने दाम पर अभी बियर एवं शराब की बिक्री की जा रही है। आगामी दिनों में दाम बढ़ने से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।1.62 लाख की शराब एवं बियर की बिक्री रोजभदोही। कालीन नगरी के लोग प्रतिदिन एक लाख 62 हजार रुपये की शराब एवं बियर पीने का काम कर रहे हैं। शादी-विवाह का सीजन आने के बाद बिक्री में और इजाफा होगा। जिले में कुल 224 दुकानें हैं। जिसमें 135 दुकान देसी शराब की है। 63 दुकानें कंपोजिट हैं। 23 दुकानों पर बियर और देसी शराब की बिक्री होती है। इसके अलावा दो मॉडल शॉप है। प्रतिदिन जिले में आठ हजार बियर का केन और छह हजार शराब की बोतलें बिकती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


