तूफान में मृतकों को मिले 10 लाख, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

भदोही में आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पांच सूत्रीय मांगें उठाई गईं, जिसमें गरीबों के लिए आवास जनगणना में नाम दर्ज करने, जमीन देने और तूफान से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की मांग शामिल थी। प्रमुख नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई।

तूफान में मृतकों को मिले 10 लाख, प्रदर्शन

भदोही, संवाददाता। स्थानीय तहसील में सोमवार को आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि आवास जनगणना में नवीन परती, पुरानी परती, बंजर, उसर समेत सरकारी जमीनों पर बसे गरीबों के मकान के साथ ही जमीन पर भी उनका नाम दर्ज कर दिया जाए। इससे विवादों का समाधान होगा और गरीबों को उनका हक मिलेगा। हर परिवार को कम से कम आवास निर्माण के लिए पांच बिस्वा जमीन दी जाए।चारागाह, खलिहान, तालाब पर बसे गरीबों को हटाने से पहले उन्हें दूसरे स्थान पर सरकारी जमीन पर बसाने की व्यवस्था की जाए।

गत दिनों आए तूफान और आंधी में मृतकों को कम से कम 10 लाख रुपये और घायलों को पांच लाख रुपये देने की मांग की गई। क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ढाई लाख रुपये की सहायता दिए जाने की भी मांग की गई।इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रामजीत यादव, बच्चेलाल, प्रभावित देवी, हीरालाल यादव, राम प्रसाद, सेवालाल, गुंजा देवी, मंगला पाल, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।