ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअन्नदाताओं को बताए उन्नत खेती के गुर

अन्नदाताओं को बताए उन्नत खेती के गुर

महीने के तीसरे बुधवार को कृषि भवन घरांव में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने अन्नदाताओं को उन्नत खेती, बीज, कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  कार्यक्रम...

अन्नदाताओं को बताए उन्नत खेती के गुर
ज्ञानपुर। निज संवाददाता Wed, 17 Jan 2018 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

महीने के तीसरे बुधवार को कृषि भवन घरांव में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने अन्नदाताओं को उन्नत खेती, बीज, कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में तमाम कृषि आधारित योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी तेजी से प्रयास करें। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डा. राकेश पांडेय ने किसानों को खेती-किसानी, पशुपालन आदि से जुड़े तमाम बिन्दुओं पर जानकारी दी। इस दौरान बिजली, नलकूप व सिंचाई विभागों के अधिशासी अभियंता ने योजनाएं बताने के साथ ही किसानों की समस्या भी सुनी। 

इस दौरान किसानों ने जर्जर तार बदलने की मांग की। नहरों में समय पानी छोड़ने और तकनीकी दोष से खराब पड़े नलकूपों को ठीक कराने की मांग की। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति, उप कृषि निदेशक अरविन्द सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें